फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर के पापा पर भड़के टीना दत्ता के पिता, बोले- दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए

Sat, 15 Oct 2022 05:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के कंट्रोवर्शियल और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के वीकएंड का वार में सलमान खान ने घर से अंदर जाकर कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, तो सुंबुल तौकीर खान के पिता भी अपनी बेटी को गाइड करने के लिए घर में पहुंचे थे। इस दौरान सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट और टीना दत्ता की खूब क्लास लगाई थी। कुछ लोग ने इसी सही माना तो कुछ इसका विरोध भी कर रहे हैं। वहीं, अब टीना दत्ता के पिता का रिएक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 4
सुंबुल तौकीर खान के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट पर अपनी बेटी का तमाशा बनाने और टीना पर छवि खराब करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सुंबुल ने जिस तरह से शालीन पर विश्वास किया था, उसका उन्होंने गलत मतलब निकालते हुए तमाशा बना दिया। उन्हें ऐसी हरकत की शालीन से उम्मीद नहीं थी। इसके साथ टीना को भी पूरे घर में सुंबुल को लेकर बात करने पर फटकार लगाई थी। अब टीना दत्ता के पिता ने अपनी बेटी का सपोर्ट करते हुए सुंबुल के पिता पर तंज कसा।

Salman Khan: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए करना होगा अभी और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 4
टीना दत्ता अपने पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
टीना के पिता ने कहा, 'पापा गए तो दोनों के जाने चाहिए थे। उम्र से थोड़ा न होता है कि वो छोटी है तो पापा गाइड करने जाएंगे। रियलिटी शो पर सब बराबर होते हैं- काम, उम्र, औधा कोई मायने नहीं रखता क्योंकि सभी एक ही स्टेज पर हैं। टीना ने अपनी ओर से हर वक्त सही सलाह ही थी, जिससे सुंबुल हर्ट न हो और सुंबुल का सोचकर ही तो टीना ने ये बात पहले ही क्लीयर करने के लिए बोली थी। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि अपनी बेटी को उठाने के लिए, दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।'

Ali Abbas Zafar: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अली अब्बास जफर का बयान, बोले- आग के बिना धुआं नहीं होता
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो के दौरान सलमान खान ने भी कहा था कि हम ऐसा नहीं करते हैं कि परिवार से किसी को बुलाएं, क्योंकि सुंबुल की उम्र कम हैं इसलिए हमने उन्हें सही तरीके से गाइड करने के लिए ऐसा किया है। इसके साथ ही उन्होंने सुंबुल को भी कहा कि अगर कोई बार-बार कह रहा है बच्ची हो, बच्ची हो, तो मत करो ऐसी हरकत की बच्ची लगो। वहीं, इस पूरे एपिसोड के बाद सुंबुल ने शालीन और टीना को खुद से दूर रहने की बात कह दी। 

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा कियारा आडवाणी से जुड़ा सवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें