कलर्स टीवी का शो नागिन अपने पहले सीजन से ही दर्शकों को खूब पसंद आया है और जब से इस फंतासी फिक्शन शो 'नागिन' के छठे सीजन की घोषणा की गई है, तब से देश भर के प्रशंसक नई नागिन के प्रकट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो चुका है। एकता कपूर के नागिन 6 की लीड रोल में कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश होंगी। बिग बॉस 15 में अपने खेल से सबका मनोरंजन करके ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अब तेजस्वी नागिन बनकर सबके होश उड़ाने को तैयार हैं। इसके साथ ही बिग बॉस में सह प्रतियोगी रहे सिंबा नागपाल भी नागिन 6 में नजर आने वाले हैं।