फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundra: बिग बॉस हारने पर छलका करण कुंद्रा का दर्द, बोले- जो हुआ उससे उबरने में मुझे समय लगेगा...

Mon, 31 Jan 2022 01:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : KundrraSquad
बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश को मिली है। प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि करण कुंद्रा टॉप 3 में शामिल रहे। हालांकि करण को पूरी उम्मीद थी कि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत जाएंगे लेकिन वोटों की कमी के कारण उन्हें टॉप 2 से बाहर होना पड़ा। 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने फैमिली और फैंस के साथ-साथ करण कुंद्रा का शुक्रिया अदा किया। लेकिन करण की आँखों में हार का दुख साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार की सुबह करण ने ट्विटर पर अपना गम जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरी जर्नी के दौरान आप सभी ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। देर से ट्वीट करने के लिए खेद है। आज बहुत सी चीजों से विश्वास उठ गया है, लेकिन उम्मीद है कि खुद पर से नहीं।

विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : instagram/kkundrra
करण ने आगे लिखा, आप चट्टान बनकर मेरे साथ खड़े रहे हैं। जो हुआ उससे उबरने में मुझे समय लग सकता है, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं यह करूंगा और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा। अब फिर कभी नहीं, आप सभी का बहुत धन्यवाद!'

4 of 5
करण कुंद्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra
करण के इस ट्वीट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें असली विजेता भी बताया है। वहीं कुछ लोगों ने बिग बॉस के शो को बायस्ड कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। नका पहला शो कितनी मोहब्बत है सुपरहिट साबित हुआ था। करण कितनी मोहब्बत है के बाद जरा नचके दिखा, बेताब दिल की तमन्ना जैसे कई सीरियल में नजर आए हैं। वह रोडीज में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें