फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में गायब हो चुके हैं ये कंटेस्टेंट्स, फैंस ने दिया बोरिंग सदस्य का टैग

Fri, 15 Oct 2021 10:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरुआत से ही लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को घर में लगातार झगड़े और बहसबाजी देखने को मिल रही है। शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 15 के घर में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने शो के प्रीमियर पर बड़े- बड़े दावे किए थे। हालांकि, शो शुरु होने के साथ ही यह सितारे दर्शकों की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए हैं। ऐसे में फैंस ने इन कंटेस्टेंट्स को इस सीजन के बोरिंग सदस्य का टैग दे दिया है।

डोनल बिष्ट 
शो के ग्रैंड प्रीमियर में कॉन्फिडेंट भरे अंदाज में बिग बॉस 15 के घर में एंट्री करने वालीं डोनल बिष्ट ने शुरुआत में उमर रियाज से दुश्मनी मोल ले ली थी। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि घर के अंदर जाते ही डोनल घर में धमाल करेंगी। लेकिन, डोनल शो के अन्य सितारों के बीच कहीं गायब सी हो गई हैं। दरअसल, शो में डोनल का ध्यान गेम की जगह उनके लुक और मेकअप पर ज्यादा रहता है। 

विज्ञापन

2 of 5
सिम्बा नागपाल  - फोटो : सोशल मीडिया
सिम्बा नागपाल 
घर में आते ही सिम्बा नागपाल ने जय भानुशाली से पंगा ले लिया था। लेकिन, शो के आगे बढ़ते ही सिम्बा भी बिग बॉस के घर में कहीं खो गए। बीते 2 हफ्तों में सिम्बा शो में ना के बराबर नजर आए हैं। हालांकि, बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक के कोस्टार रह चुके सिम्बा नागपाल से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी।
विज्ञापन

3 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज से दर्शकों को उम्मीद थी कि वह भी अपने भाई की तरह हंगामा मचा देंगे। शो की शुरुआत से ही गुस्सा दिखाने वाले उमर रियाज का गुस्सा अब शांत हो चुका है। शो में लगातार लड़ाई के बाद भी उमर रियाज लाइमलाइट बटोरने में नाकाम रहे हैं। 

4 of 5
आकासा सिंह  - फोटो : सोशल मीडिया
आकासा सिंह 
आस्था गिल के मशहूर गाने नागिन से दर्शकों में दिल में जगह बनाने वालीं आकासा सिंह भी बिग बॉस- 15 के घर में कहीं खो चुकी हैं। बिग बॉस 15 के घर में आकासा सिंह ना के बराबर ही नजर आती हैं। ऐसे में फैंस ने आकासा सिंह को बोरिंग का टैग मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान सहगल  - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान सहगल 
शो के शुरू होते ही ईशान सहगल ने अपनी लवस्टोरी के जरिए लाइमलाइट बटोरने की खूब कोशिश की थी। पहले ही हफ्ते में मायशा अय्यर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे ईशान का अब शो में कुछ खास दम नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में वह भी अब बोरिंग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें