फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: कोई बोतल तो कोई फ्राईपैन से हमला कर हुआ था बेघर, लिस्ट में अरमान कोहली से लेकर KRK तक शामिल

Sun, 09 Jan 2022 09:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो के फिनाले के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम भी तय हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इन नामों पर मुहर नहीं लगी है, क्योंकि इस हफ्ते का एलिमिनेशन अभी बाकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले वीक में पहुंचने के बाद कौन सा सदस्य अपनी जगह बचाने में कामयाब होता है और कौन घर से बाहर होता है। हालांकि, इस हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन से जुड़ी जानकारी पहले ही बाहर आती दिखाई दे रही है। दरअसल, शो के बीते एपिसोड में प्रतीक सहजपाल के साथ हाथापाई करने के बाद से ही उमर रियाज के घर से बेघर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में शो में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

उमर रियाज की हाथापाई के कारण पनपा घर से बेघर होने का खतरा नया नहीं है। इससे पहले भी बिग बॉस के बीते सीजन में कई कंटेस्टेंट्स हाथापाई और बल के प्रयोग की वजह से घर से बाहर किए गए थे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में-

विज्ञापन

2 of 5
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

कुशल टंडन 

बिग बॉस के सातवें सीजन के प्रतिभागी रहे तनीषा मुखर्जी और कुशल टंडन के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला था। इस दौरान तनीषा ने कुशल को धक्का दिया, जिसके बाद कुशल ने पलटवार करते हुए पूरी ताकत से तनीषा को धक्का दे दिया। ऐसे में कुशल के इस रवैये से नाराज होकर मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media

विकास गुप्ता

बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट नजर आए विकास गुप्ता की अर्शी खान के साथ दर्शकों को जमकर बहस बाजी देखने को मिली थी। इस बहस के दौरान गुस्से में विकास ने अर्शी को पूल में धक्का दे दिया था, जिसके बाद विकास के इस बर्ताव की वजह से उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था।

4 of 5
मधुरिमा तुली - फोटो : Instagram

मधुरिमा तुली

शो के 13वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड नजर आए एक्स कपल विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच भी जोरदार झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपन से जमकर मारा था। अपने इस हिंसक रवैए की वजह से मधुरिमा को शो से बाहर कर दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमाल राशिद खान - फोटो : Social media

कमाल राशिद खान

बिग बॉस के तीसरे सीजन में नजर आए कमाल राशिद खान यानी केआरके अपने हिंसक बर्ताव की वजह से घर से निकाले जा चुके हैं। दरअसल, केआरके और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बीच हुई बहस के दौरान केआरके ने उन पर बोतल से हमला कर दिया था। हालांकि इस बोतल से राजू की जगह शमिता शेट्टी घायल हो गई थीं, जिसके बाद दंड स्वरूप केआरके को शो से निकाला दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें