एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माने जाते थे लेकिन आज के समय में दोनों अलग हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही आमिर अली और संजीदा शेख के तलाक की खबर सामने आई है। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी और दोनों एक प्यारी से बेटी के माता-पिता भी हैं, जिसका नाम आयरा है। हालांकि, जब दोनों के तलाक की खबर सामने आई तो फैंस हैरान रह गए थे। हर कोई इनके तलाक की वजह जानना चाहता था लेकिन दोनों ने अपने तलाक पर चुप्पी साधी रखी। वहीं, अब आमिर और संजीदा ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर अली और संजीदा शेख ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने तलाक पर बात की है। रिपोर्ट के मुताबिक, संजीदा ने कहा, ‘मैं इन खबरों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। मैं सिर्फ अपने बच्चे और काम पर फोकस करना चाहती हूं ताकि उसे मुझपर गर्व हो और ये बहुत जल्द होगा।’