फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: किसी को नागिन तो किसी को कहा आतंकवादी, सलमान खान के शो में इन कंटेस्टेंट से हुई बदतमीजी

Sat, 06 Nov 2021 06:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 15 लगातार चर्चा में है। ये शो अपने पांचवें हफ्ते में है ऐसे में घर में कई कंटेस्टेंट के रिश्ते लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के घर में होने की वजह से शो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर में कई कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ हिंसक होते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद जब मेकर्स ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटता हुआ नजर आया।

इन कंटेस्टेंट के लिए किया गया अपशब्दों का इस्तेमाल

बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। न सिर्फ घरवालों ने झगड़े के दौरान एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा अक्सर देखने को मिला। आज हम अपने इस आर्टिकल में बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में अलग-अलग नामों से बुलाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 के सबसे चर्चित नामों में से एक नाम है तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी का हर हफ्ते के साथ एक नया रूप फैंस को देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में तेजस्वी और मायशा के बीच काफी लड़ाई हुई, जिसमें तेजस्वी मायशा को ये बोलती हुई नजर आईं कि मायशा को उन्हें फ्यूल इसलिए देना चाहिए क्योंकि वो उनकी वजह से कैप्टेंसी में दावेदार बनी हैं। तेजस्वी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने तेजस्वी के गेम को खराब बताते हुए उन्हें ‘सेलफिश नागिन’ का टैग दिया।
विज्ञापन

3 of 5
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
उमर रियाज

पिछले चार हफ्ते से भले ही उमर का गेम दर्शकों के सामने न आ पाया हो, लेकिन पांचवें हफ्ते में आते-आते वो बिग बॉस के घर में अच्छे से नजर आए। लेकिन एक टास्क के दौरान उमर और सिंबा के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जहां सिंबा ने न सिर्फ उमर रियाज को उनके भाई आसिम रियाज का नाम लेकर छेड़ा, बल्कि बाद में उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया और उन्हें उनका सरनेम न लगाने की सलाह दे डाली। सिंबा का उमर के प्रति ये बर्ताव देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सिंबा को शो से बाहर करने की मांग की।

4 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी

तेजस्वी की तरह शमिता शेट्टी का गेम भी बिग बॉस में काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन कई बार शमिता को शो में एज शेमिंग का शिकार होना पड़ा। जब अफसाना ने अकासा के कपड़े खीचें थे तो उस दौरान शमिता शेट्टी अकासा के समर्थन में सामने आईं थीं। उस दौरान अफसाना और शमिता के बीच काफी बहसबाजी हो गयी थी और अफसाना ने गुस्से में न सिर्फ शमिता के करियर को लेकर कहा बल्कि उन्हें ‘बुड्ढी औरत’ कहकर एज शेमिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंबा नागपाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंबा नागपाल

इस हफ्ते से पहले सिंबा नागपाल को लोग घर में उनके शांत बर्ताव के लिए काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन पांचवें हफ्ते में आए उनके अंदर के इस बदलाव को देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके और उमर रियाज के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जहां सिंबा ने उमर को काफी कुछ कहा तो उमर ने भी उन्हें ‘डेली सोप का हीरो’ कहकर अपमानित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें