बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में है ऐसे में घर का तीसरा कैप्टन बनने के लिए घरवालों में रेस लगी हुई थी। बिग बॉस ने घरवालों को इस हफ्ते एक कार्य दिया, जिसमें गार्डन एरिया में ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट रखा गया। इस टास्क में बिग बॉस ने दो टीमें बनाई, जिसमें से एक टीम में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, मायशा अय्यर, राजीव अदातिया, सिंबा नागपाल और प्रतीक प्रतीक सहजपाल शामिल थे तो वहीं दूसरी टीम में उमर रियाज, विशाल कोटियन, अफसाना खान, अकासा, ईशान और जय भानुशाली शामिल थे।
दूसरी टीम ने टास्क किया परफॉर्म
कल जहां पहली यानी की जय भानुशाली की टीम ने ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट में खड़े होकर कैप्टेनसी टास्क किया और तेजस्वी और दूसरी टीम ने उन्हें इस कार्य में सफल होने से रोका तो वही आज दूसरे दिन तेजस्वी और प्रतीक की टीम को ‘लव कैप्टन’ एल्फाबेट में खड़ा होना था और दूसरी टीम को इस हफ्ते की कैप्टेनसी जीतने के लिए उनमें से किसी एक भी सदस्य को इस एल्फाबेट से नीचे उतारना था ताकि वो ये टास्क जीत सके।