फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा को लेकर मायशा अय्यर से भिड़ गईं तेजस्वी प्रकाश, आंखों से निकले आंसू

Sat, 06 Nov 2021 02:41 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के घर में हर वक्त रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां शुरू में कई घरवाले तेजस्वी और करण दोनों को ही पसंद करते थे तो वही अब निशांत से लेकर जय और विशाल कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो धीरे-धीरे अब इन दोनों के खिलाफ होते हुए बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों के बीच घर में अक्सर तीखी नोक-झोक दर्शकों को देखने के लिए मिलती है, फिर भी ये दोनों बिग बॉस की शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ हैं।

तेजस्वी को भी पसंद आने लगे हैं करण कुंद्रा

हालांकि करण कुंद्रा इस बात को पहले ही कई बार मान चुके हैं कि वो तेजस्वी को काफी पसंद करते हैं और उन्हें उन पर क्रश है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी इस बात को भले ही नहीं मानती हों कि वो करण को पसंद करती हैं, लेकिन अक्सर वो घर में करण को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आती हैं। तीसरे हफ्ते में हुए टास्क में तेजस्वी करण के लिए प्रतीक सहजपाल से भिड़ गई थीं तो अब वही तेजस्वी ने करण के लिए मायशा से गुजारिश की।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घर से आए थे गिफ्ट्स  

क्योंकि दिवाली वीक चल रहा है ऐसे में बिग बॉस ने भी घरवालों को एक मौका दिया कि वो अपने घर से आए तोहफे ले सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें कीमत चुकानी होगी। अपने घर से गिफ्ट आने पर करण कुंद्रा काफी भावुक हो गए और वो घर के अंदर जाकर रो पड़े। जहां जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश उनके आंसू पोंछती हुई नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
मायशा से कही ये बात

तेजस्वी इस बात को लेकर काफी निश्चिंत थीं कि मायशा उन्हें फ्यूल दे देंगी क्योंकि उन्होंने ही उन्हें दावेदारी तक पहुंचाया है। जिसके बाद जब गिफ्ट लेने की बारी तेजस्वी की आई तो वो मायशा के पास गईं और उन्होंने कहा कि मैं मायशा से ही फ्यूल मांग सकती हूं, हालांकि मायशा ने फ्यूल देने से इनकार कर दिया और दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। जहां मायशा ने तेजस्वी पर काफी इल्जाम लगाए और तेजस्वी का भी मायशा पर गुस्सा फूट पड़ा।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण कुंद्रा के लिए तेजस्वी ने की गुजारिश

तेजस्वी ने मायशा से कहा कि तुझे मेरे पर यकीन नहीं है तू मुझे फ्यूल मत दे, लेकिन अगर तू हारती है तो आने वाले दो तीन लोगों को ये फ्यूल दे दे ताकि उन्हें उनके गिफ्ट मिल सके। दरअसल तेजस्वी यहां पर करण कुंद्रा को गिफ्ट मिल जाए इसलिए मायशा से लड़ाई करती हुई नजर आईं, लेकिन इन-दोनों की इस लड़ाई में घरवालों ने मायशा का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी की आंखो से आए आंसू

हालांकि तेजस्वी मायशा से लड़ाई होने के बाद काफी भावुक हो गईं और वो ये कहती हुईं नजर आईं कि तुम मुझे गलत दिखाने की कोशिश कर रहे हो कर लो। ऐसा दिखा रहे हो कि मैं किसी की भावनाओं की कद्र नहीं है। जिसके बाद तेजस्वी अंदर गई और फूट-फूटकर रोने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें