तेजस्वी प्रकाश जब बिग बॉस 15 के घर में आई थीं तो उनके रिश्ते लगभग घर में हर किसी के साथ बहुत अच्छे थे। लेकिन पांचवें हफ्ते में आते-आते जहां तेजस्वी की यही कोशिश रही कि वो सबके साथ अच्छी रहें तो वही तेजस्वी भी अब कुछ घरवालों के निशाने पर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी के करण हो या जय या फिर निशांत भट्ट हर किसी के साथ अब घर में रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से तेजस्वी घर में काफी उदास नजर आईं।
निशांत ने कहा तुम मेरे करीब हो
तेजस्वी को अकेला बैठे देखकर निशांत उनके पास आए और निशांत ने उन्हें कहा, ‘तुम्हें पता है इस घर में मैं तुम्हें अपने सबसे करीब लोगों में से एक मानता हूं। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘मैं तेरे सबसे करीब नहीं हूं, जिसके जवाब में निशांत ने कहा, ‘मैंने तुझे पहले दिन से ये कहा है कि प्रतीक मेरा दोस्त है और शमिता के साथ मेरी नहीं जमती, लेकिन उनके साथ मेरा बॉन्ड है ये भी मैंने तुझे बताया है’।