फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान के साथ दिखा सिद्धांत चतुर्वेदी का फैन मोमेंट, गली बॉय एक्टर की आंखें इस बात पर हुईं नम

Mon, 15 Nov 2021 01:56 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस के वीकेंड के वार में घर के अंदर जाकर सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ ने काफी धमाल मचाया और घरवालों से एक टास्क करवाया, जिसके बाद घर में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। दरअसल रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन के लिए ये तीनों सितारे पहुंचे थे। रानी जहां एक तरफ घुटने में चोट की वजह से घर के अंदर नहीं गईं तो वही इन दोनों ने जाकर घर में काफी अफरा-तफरी मचवा दी।

सलमान खान को देखकर नर्वस हुए सिद्धांत

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद शर्वरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी दोनों मंच पर पहुंचे। जहां सलमान ने उनका स्वागत किया और कहा कि घर में काफी बवाल मचाकर आए हो तुम दोनों। जिसका जवाब देते हुए सिद्धांत ने कहा कि तहलका घर में मचा है हम तो उसका आनंद ले रहे थे। सलमान खान ने दोनों की तारीफ की, लेकिन इस दौरान रानी ने सिद्धांत को पूछा तुम इतना घबरा क्यों रहे हो।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सिद्धांत की आंखो में आए आंसू पर

रानी ने सिद्धांत को कहा कि वो पर्दे पर टाइगर हैं, यहां पर तुम्हें खाएंगे नहीं जो तुम उनसे इतना घबरा रहे हो। रानी की ये बात सुनकर सिद्धांत की आंखो में आंसू आ गए। सिद्धांत ने सलमान से कहा मैं आपका हमेशा से बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। सलमान खान ने इसके बाद सिद्धांत से मजाक करते हुए कहा कि मैं इतना बुरा हूं क्या।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान ने लगाया गले

सिर्फ इतना ही नहीं सिद्धांत चतुर्वेदी को रोता हुआ देखकर रानी मुखर्जी ने सलमान खान को उन्हें गले से लगाने के लिए कहा। जिसके बाद दबंग खान सिद्धांत के पास गए और उन्हें गले से लगा लिया। सिद्धांत ने कहा कि वो अपनी इस खुशी को व्यक्त नहीं कर सकते। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, लेकिन मुझे तुम सीनियर की गिनती में बिलकुल भी मत गिनना।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान ने किया कास्ट के साथ डांस

सिद्धांत चतुर्वेदी ने सलमान खान से ये दरख्वास्त की कि वो उनकी फिल्म ‘बंटी बबली 2’ के लोकप्रिय गाने ‘टैटू वालिए’ पर उनके साथ कुछ डांस स्टेप्स करें। सलमान खान ने भी उनकी इस गुजारिश को माना और पूरी कास्ट के साथ उनके गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सिद्धांत के काम की तारीफ की

सलमान खान ने सिद्धांत सहित पूरी कास्ट को उनकी फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सलमान ने रानी के सामने सिद्धांत चतुर्वेदी के काम की तारीफ की। सलमान खान ने गली बॉय एक्टर के काम की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैंने इसका काम पहले देखा है और ये बहुत अच्छा काम करता है’।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें