फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सिद्धांत चतुर्वेदी ने करण कुंद्रा व तेजस्वी प्रकाश की खींची टांग, शो में दोनों के लव एंगल पर कही ये बात

Mon, 15 Nov 2021 01:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ने टीवी की दुनिया को कई रियल कपल्स दिए हैं, जो आज भी अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस रियलिटी शो के सीजन 15 में पहले मायशा अय्यर और ईशान सहगल अपनी केमिस्ट्री की वजह से चर्चाओं में आए थे और अब घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की नजदीकियां बढ़ रही हैं। करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के घर में कई बार तेजस्वी प्रकाश के लिए अपनी फीलिंग्स को जाहिर कर चुके हैं और अब तेजस्वी भी ऐसा करती नजर आती हैं। इसी वजह से ये दोनों शो में आने वाले मेहमानों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लेते हैं। इस वीकेंड का वार में भी ऐसा ही हुआ।

घर में आए सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ 
बिग बॉस 15 के इस वीकेंड का वार में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ नजर आए। इस दौरान सिद्धांत ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जमकर टांग खींची। वह बार-बार करण को तेजस्वी के नाम से चिढ़ा रहे थे और कह रहे थे कि ये तेजा-तेजा (तेजस्वी प्रकाश) क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा के लिए कही ये बात
सिद्धांत कहते हैं, 'मैं बिग बॉस को काफी फॉलो करता हूं। अभी भी देखकर मजा आ रहा है। घर में वीआईपी और ग्रुप चल रहा है।’ सिद्धांत की इस बात पर शरवरी कहती हैं कि वीआईपी वाले काफी खुश हैं। करण और तेजा (तेजस्वी) भी काफी खुश हैं। इस पर सिद्धांत कहते हैं, ‘ये तेजा-तेजा क्या है।’ सिद्धांत की बात पर घर में हर कोई हंसने लगता है और करण भी लंबी सी स्माइल देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश संग भी की मस्ती
इसके बाद सिद्धांत सभी घरवालों को बताते हैं कि उनका एक गाना रिलीज हुआ है जिसका टाइटल ‘लवजू’ है। पंजाबी में लवयू को ‘लवजू’ कहते हैं। इस दौरान सिद्धांत करण से पूछते हैं कि आपको तो लवजू का मतलब समझ आ गया होगा। करण 'हां' में जवाब देते हैं। इसके बाद सिद्धांत तेजस्वी से मजाक करते हुए कहते हैं, 'आप समझ गईं ना तेजस्वी। अगर नहीं समझ आया होगा तो करण समझा देगा।' सिद्धांत की इस बात पर करण कहते हैं कि काफी दिन से समझा रहा हूं लेकिन कुछ समझ ही नहीं रही।

4 of 5
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल को बताया गेम चेंजर
शो में आकर सिद्धांत चतुर्वेदी विशाल कोटियन की जमकर तारीफ करते हैं। वह कहते हैं, ‘आपकी गेम को काफी एंजॉय कर रहा हूं। आप घर में फुल पेक हैं। आप थोड़ा इधर भी हैं और थोड़ा उधर भी हैं अब आपको असल में तय करना है कि आपको कहां रहना है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
घर में हुआ टास्क
सिद्धांत और शरवरी बिग बॉस 15 में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटी और बबली 2' के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस दौरान दोनों स्टार कंटेस्टेंट्स को बोलते हैं कि घर का कोई एक लकी सदस्य है जो उनकी फिल्म देखेगा क्योंकि वह इस हफ्ते बाहर हो जाएगा। इसके साथ ही दोनों स्टार घर में कंटेस्टेंट्स के साथ एक गेम भी खेलते हैं जिसमें हर सदस्य किसी दूसरे पर कीचड़ डालता है। इस बीच कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस देखने को मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें