बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी ने बड़ा दिल दिखाया। शमिता ने माइशा अय्यर को अपने सैंडिल ऑफर किये। दरअसल, शो में टास्क "जंगल में खूंखार दंगल" के दौरान प्रतीक ने माइशा के सैंडिल नष्ट कर दिए थे, जिसके बाद माइशा दुखी हो गईं थी। भावुक माइशा प्रतीक से कहती हैं, मैं जानती हूं कि मेरे पास ऐसा कोई नहीं है, जो बाहर से मेरे लिए जरूरी सामान अंदर भेज सकें। इसके बाद भी तुमने मेरे सैंडल खराब कर दिये हैं। उनकी इस बात को सुनकर प्रतीक मायशा से माफी मांगते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।
इसके बाद शमिता, मायशा को संभालती हैं। जब माइशा कुकिंग में ड्यूटी कर रही होती हैं, तो शमिता प्रतीक से कहती हैं कि माइशा ने ऐसा क्यों कहा कि उनके पास अपना कोई नहीं है, जो सामान भेज सकें। तब जाकर प्रतीक शमिता को बताते हैं कि माइशा के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह सुनते ही शमिता शेट्टी दुखी हो जाती हैं।