फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने एक्टिंग छोड़ अपनाया नया प्रोफेशन, बनीं रेडियो जॉकी

Mon, 18 Oct 2021 12:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

छोटे पर्दे का सबसे विवादित रियलिटी शो कहे जाने वाले  बिग बॉस के 15वें सीजन में एक के बाद एक ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। पहले ही दिन से कई कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी देखने को मिली तो वहीं कुछ की जबरदस्त लड़ाई हो गई। अब हफ्ते भर चाहे जितनी लड़ाई हो जाए जब वीकेंड का वार पर सलमान खान सबकी क्लास लेते है तो सबके होश उड़ जाते हैं। वहीं, वीकएंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को शो में पहुंच सितारों के साथ घरवालें खूब मस्ती करते भी नजर आते हैं।  

इसी क्रम में आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में घर वालों ने जमकर एंजॉय किया। दरअसल शो में आज बिग बॉस के घर में बने रेडियो स्टेशन पर कार्यक्रम प्रसारित किया गया। अक्का एंड अन्ना शो नामक इस रेडियो प्रोग्राम में आरजे बनीं अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनका साथ देते नजर आए विशाल कोटियन। शो के दौरान शमिता ने घरवालों को अलग-अलग टाइटल दिए। खास बात यह रही कि इस दौरान घरवालों को उस टाइटल वाले सदस्यों से मिलवाने के लिए विशाल कोटियन अलग-अलग फिल्मी सितारों की मिमिक्री करते नजर आए।

विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

शमिता ने सबसे पहले करण कुंद्रा को इमोशनल अत्याचार का टैग दिया। इस टैग का एलान करते हुए विशाल शत्रुघ्न सिन्हा का किरदार निभाते दिखाई दिए। इस पर निशांत ने बताया कि किस तरह करण और प्रतीक मिलकर उन पर इमोशनल अत्याचार करते हैं। अंत में तीनों इमोशनल अत्याचार गाने पर डांस करते भी नजर आए।

विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद शमिता ने घर के सबसे बोरिंग सदस्य टाइटल का ऐलान किया। इस टाइटल से डोनल बिष्ट को नवाजा गया। इसके लिए विशाल ने कुलभूषण का अंदाज चुना। विशाल ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में डोनल को यह टाइटल दिया, जिसके बाद डोलन ने अभी मुझमें कहीं गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी।

4 of 6
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

अगले टाइटल के लिए चुना गया उमर और सिंबा को। दरअसल, लगला टाइटल था पता नहीं जी कौन सा नशा करता है। इस टाइटल को पेश करते हुए विशाल ने धर्मेंद्र और सनी देओल की मिमिक्री की। साथ ही उनके लिए अफसाना के इस मशहूर गाने को भी प्ले किया। जिसके बाद उमर अफसाना को गोद में लेकर डांस करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

5 of 6
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बारी आई शो कि सबसे चुलबुली कंटेस्टेंट यानी तेजस्वी प्रकाश की। शमिता ने उन्हें घर का शरारा टाइटल दिया। तेजस्वी को यह टाइटल देने के लिए विशाल ने अपने अन्ना वाले कैरेक्टर में बताया कि कैसे उनका दिल तेजस्वी पर आ गया है। लेकिन तेजस्वी किसी और (बिग बॉस) से ही प्यार करती हैं। इसके बाद तेजस्वी शमिता शेट्टी के मशहूर गाने शरारा- शरारा पर डांस करती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अफसाना खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अंत में टाइटल घर का विलन दिया गया। इस टैग के लिए घर की सदस्य अफसाना खान को चुना गया। अफसाना को यह टैक देने के लिए विशाल शो के होस्ट सलमान खान की मिमिक्री करते नजर आए। जिस पर बाद में सलमान खान ने उनके मजे भी लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें