साल 2022 का आगाज हो गया है और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धमाल टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 में भी देखने को मिली। इस शो में अब तक सभी कंटेस्टेंट लड़ते-झगड़ते नजर आए हैं और वीकेंड का वार में भी शो का यही माहौल होता है लेकिन इस लड़ाई-झगड़े के बीच घर में न्यू ईयर सेलिब्रेट भी हुआ, जिसमें घरवालों ने सलमान खान के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इस दौरान बिग बॉस के घर में कई सेलिब्रिटीज ने भी एंट्री की।
इस लिस्ट में बिग बॉस की विनर रह चुकी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम भी शामिल है। पलक तिवारी ने बिग बॉस 15 में एंट्री की और उन्होंने सलमान खान के साथ धमाल मचाया। इस दौरान पलक ने सलमान को डांस भी सिखाया। दरअसल, पलक शो में अपने गाने ‘बिजली बिजली’ का प्रमोशन करने पहुंचीं, जो पहले से ही फैंस के बीच हिट हो चुका है।