बिग बॉस का वीकेंड का वार कुछ घरवालों के लिए खुशियां लेकर आता है तो वहीं कुछ घरवालों की काफी क्लास लगती है। लेकिन बिग बॉस 15 अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है और घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन इस वीकेंड के वार पर सलमान खान अपने प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आए। इस हफ्ते सलमान खान अपनी पसंदीदा को-स्टार भाग्यश्री के साथ एक ही स्टेज साझा करते हुए नजर आएं और कुछ पुरानी यादों को ताजा किया।
बिग बॉस के मंच पर पहुंचीं भाग्यश्री
काफी सालों के बाद एक बार फिर से सलमान खान और भाग्यश्री एक साथ एक मंच पर नजर आईं। ये दोनों लगभग 30 साल के बाद एक मंच पर नजर आए। भाग्यश्री ने एक तरफ जहां बहुत ही खूबसूरत साड़ी में नजर आईं तो वहीं सलमान ने अपनी पहली हीरोइन का स्वागत किया और खुद लेने के लिए उन्हें गए, इतना ही नहीं इन दोनों ने साथ में आकर दर्शकों का दिल भी जीत लिया।