फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Runner Up: बिग बॉस में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा प्रतीक सहजपाल का नाम, 14 साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ था टॉक्सिक रिश्ता

Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का एक और सीजन पूरा हो चुका है। रविवार को हुए शो के ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विजेता का नाम घोषित किया गया। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी शो की चुलबुली सदस्य रहीं तेजस्वी प्रकाश ने अपना नाम की।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का एक और सीजन पूरा हो चुका है। रविवार को हुए शो के ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विजेता का नाम घोषित किया गया। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी शो की चुलबुली सदस्य रहीं तेजस्वी प्रकाश ने अपना नाम की। वहीं, शुरू से ही शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट की तरह नजर आए प्रतीक सहजपाल इस सीजन के फर्स्ट रनर अप रहे। बिग बॉस ओटीट से सीधे बिग बॉस 15 में अपनी जगह बनाने वाले प्रतीक सहजपाल ने इस पूरे सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यही वजह थी कि शो की शुरुआत से ही उन्हें इस सीजन का मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था।

 

इतना ही नहीं शो के दौरान प्रतीक के प्रदर्शन को देख कई लोग उन्हें बिग बॉस 15 की ट्रॉफी का हकदार भी मान रहे थे। हालांकि भरपूर मेहनत के बाद भी प्रतीक जीत से बस एक कदम दूर रह गए। बिग बॉस 15 में उनके सफर की बात करें तो प्रतीक शुरुआत से ही अपने आक्रामक स्वभाव के चलते इस सीजन के चर्चित सदस्य रहे। शुरुआत में उन्हें उनके गुस्से और लड़ाई झगड़ों के लिए भी जाना गया। हालांकि बाद में अपने खेल में सुधार लाते हुए प्रतीक ने अपने आक्रामक स्वभाव पर काफी हद तक सुधार लाया।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

कई रियलिटी शोज में आ चुके हैं नजर

इतना ही नहीं शो में प्रतीक कई अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बने रहे। शो के दौरान उनकी अकासा, नेहा भसीन और देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ अच्छी खासी बॉन्डिंग देखने को मिली। टीवी अभिनेता होने के साथ-साथ प्रतीक सहजपाल फिटनेस ट्रेनर और मॉडल भी हैं। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रतीक बिग बॉस से पहले से स्प्लिट्सविला, लव स्कूल सीजन 3, एस ऑफ स्पेस जैसे कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं प्रतीक
प्रतीक सहजपाल का जन्म 12 मई 1993 को हुआ था। प्रतीक दिल्ली के रहने वाले हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां हाउस वाइफ हैं और पिता एक निजी फर्म में कर्मचारी हैं। प्रतीक सहजपाल की बहन का नाम प्रेरणा सहजपाल है जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। प्रतीक ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से ही की है। आगे की पढ़ाई प्रतीक ने एमिटी से की है जहां उन्होंने लॉ में स्नातक की डिग्री पूरी की।
 

4 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बॉडी बिल्डिंग की जीती थी प्रतियोगिता

प्रतीक को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वह हमेशा से ही फिटनेस में अपना करियर बनाना चाहते थे। साल 2018 में प्रतीक सहजपाल ने बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता भी जीती थी। प्रतीक सहजपाल शुरू से ही थोड़े गुस्सैल रहे हैं। हर रिएलिटी शो में उनका गुस्सा देखने को मिला है। बिग बॉस ओटीटी में तो प्रतीक सहजपाल को ‘एंग्री यंग मैन’ का खिताब तक मिल गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्रा पुनिया, प्रतीक सहजपाल - फोटो : instagram/pavitra_punia_fanpage

14 साल बड़ी एक्ट्रेस को किया डेट

बिग बॉस के इस सीजन के दौरान प्रतीक सहजपाल का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। हालांकि, प्रतीक टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को डेट कर चुके हैं। पवित्रा पुनिया प्रतीक से उम्र में 14 साल बड़ी हैं। बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले प्रतीक सहजपाल ने अपने और पवित्रा के रिश्ते को बहुत ही टॉक्सिक रिश्ता बताया था। उन्होंने कहा था कि उन दोनों के बीच में बहुत लड़ाई हुई थी और लड़ाई में पवित्रा ने घर में तोड़-फोड़ मचा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें