बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसके 15 सीजन आ चुके हैं। बिग बॉस की शुरुआत से पहले हर बार ये सवाल उठता है कि क्या आने वाले सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। लेकिन अब ये सवाल सीजन 16 के आने से पहले ही शुरू हो गया है। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान से ही ये सवाल किया गया कि क्या वह सीजन 16 को होस्ट करेंगे। दरअसल, बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा ने एंट्री की। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने सलमान खान से बिग बॉस 16 से जुड़ा सवाल किया।
शो में एक गेम के दौरान दीपिका पादुकोण ने सलमान खान से पूछा कि क्या वह आने वाले सीजन को होस्ट करेंगे। लेकिन सलमान खान ने जो जवाब दिया। उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सलमान खान ने दीपिका के सवाल के जवाब में एक शर्त रखी और बताया कि वह तब ही अगले सीजन में नजर आएंगे। जब उनकी ये डिमांड पूरी होगी।