बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई और उमर रियाज के बीच का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों गेम में अक्सर एक साथ बैठे हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, टास्क में भी दोनों एक-दूसरे के लिए खेलते हैं। इन सबके बीच उमर रश्मि को हमेशा अपनी दोस्त बताते हैं लेकिन रश्मि देसाई ने कई बार उमर को पसंद करने की बात कही है, जिस वजह से घर में दोनों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वहीं, अब गेम की वजह से ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी शुरू हो गया है। रश्मि और उमर दोनों ही टिकट टू फिनाले टास्क से आगे जाना चाहते हैं, जिस वजह से सुबह-सुबह दोनों के बीच काफी बहस हुई।
हुआ ये कि इस हफ्ते हुए टिकट टू फिनाले टास्क में रश्मि देसाई, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश तीनों ने अपनी जगह बनाई थी और तीनों ही चाहते थे कि टास्क के दौरान उमर उनके लिए खेले। टास्क के बाद इसी बारे में रश्मि उमर से बात करती हैं।