टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के घर में कई जोड़ियां बनी हैं, जो अब टीवी इंडस्ट्री के पवर कपल कहे जाते हैं। बिग बॉस 15 में भी ईशान सहगल-मायशा अय्यर और करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। और अब घर में रश्मि देसाई और उमर रियाज की नई लव स्टोरी शुरू होती हुई दिख रही है। रश्मि देसाई और उमर रियाज शो में हमेशा साथ दिखते हैं, जिसके बाद दोनों का नाम एक साथ लिया जाता है। वहीं, इन सब बातों के बीच राखी सावंत ने उमर रियाज से रश्मि देसाई के बारे में काफी सारी बातें कीं। इस दौरान राखी ने रश्मि देसाई के खिलाफ काफी कुछ कहा।
दरअसल, घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसके बाद उमर रियाज और राखी सावंत बेडरूम में बैठे हुए थे। इस दौरान राखी सावंत ने उमर से रश्मि देसाई से जुड़ा एक सवाल किया, जिससे उमर थोड़ा परेशान होते हुए नजर आए