टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को हर दिन नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में रोजाना हो रहे लड़ाई- झगड़े दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे- वैसे ही शो का फिनाले भी करीब आ रहा है। ऐसे में फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए अब सभी सदस्य एड़ी चोटी का दम लगाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस ने फिनाले के लिए सदस्यों का चुनाव करने के लिए घरवालों को टिकट 2 फिनाले वीक टास्क करने को दिया था।
इस टास्क के तहत सभी नॉन वीआईपी सदस्यों को एक- दूसरे के नाम की भूसे से भरी बोरी उठाकर सीढ़ी पर लाइन बनाकर पेडल चलाना था। वहीं, पीछे खड़े सदस्य को अपने आगे वाले सदस्य की बोरी से भूसा खाली करना था। अंत में जिस सदस्य की बोरी में ज्यादा भूसा बचता, वही उस राउंड का विजेता घोषित किया जाएगा।