टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 15 में लगातार पहले दिन से ही विवाद शुरू हो गए हैं। घर में एक भी दिन बिना लड़ाइयों के नहीं गुजर रहा है। खासतौर से हर लड़ाई में प्रतीक सहजपाल अहम हिस्सा होते हैं। वह एक के बाद एक घर के हर सदस्य से लड़ते दिख रहे हैं। वहीं, बिग बॉस 15 को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने इस बार शो में कई बड़े बदलाव किए हैं। शो को जंगल थीम दिया गया है, जिसमें ओटीटी से आए प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी मुख्य घर में रह रहे हैं जबकि बाकी सभी कंटेस्टेंट्स जंगलवासी की तरह अपने दिन गुजार रहे हैं।
शनिवार को शो में पहला वीकएंड का वार एपिसोड प्रसारित किया गया। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने सभी घर वालों से घर में गुजारे बीते एक हफ्ते के बारे में बातचीत की। वहीं, सलमान ने प्रतीक सहजपाल की हरकतों के चलते उन्हें जोरदार फटकार भी लगाई।