बिग बॉस 15 में इस हफ्ते दर्शकों को काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां देवोलीना और रश्मि का जमकर झगड़ा हुआ तो वहीं रितेश भी अपनी पत्नी राखी सावंत को डांटते-फटकारते हुए नजर आए। वीकेंड के वार में सलमान खान ने रितेश को राखी के साथ अनुचित व्यवहार करने के लिए खूब फटकार लगाई और साथ ही उन्हें ये चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने राखी के साथ दोबारा ऐसा किया तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। वीकेंड के वार पर जब भी सलमान खान आते हैं तो किसी न किसी घरवाले को बाहर ले जाते हैं। इस हफ्ते भी ऐसा ही देखने को मिला।
घर से बेघर हुए रितेश
सलमान खान ने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि इस हफ्ते घर से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर जाएंगे। इस हफ्ते नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स में जिनका नाम था वो थे उमर रियाज, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत बिचुकले, निशांत भट्ट और राखी के पति रितेश। सलमान खान ने एलिमिनेशन की घोषणा करते हुए रितेश को कहा मैंने पहले ही बोला था घर में अच्छे से रहो। अब राखी से जो तुमने बदतमीजी की है उसे भुगतों क्योंकि इस हफ्ते तुम बेघर हो रहे हो।