मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे- वैसे ही शो में बवाल भी बढ़ते जा रहे हैं। शो जल्द ही अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सभी सदस्य फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दर्शकों को भी शो में हर रोज लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो के बीते हफ्ते दर्शकों को जमकर घमासान देखने को मिला। इस दौरान बिग बॉस के घर में सदस्यों के रिश्ते बनते और बिगड़ते भी नजर आए।
ऐसे में हफ्ते भर हुई नोकझोंक और तकरार के बाद हफ्ते के आखिर में शो के होस्ट सलमान खान सभी घर वालों का लेखा-जोखा लेकर आते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान एक बार फिर सदस्यों की क्लास लगाने पहुंचे। हालांकि, इस दौरान शो में हर बार की तरह इस बार भी कुछ खास मेहमान नजर आए।