बिग बॉस 15 इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। इस हफ्ते शो से कई सारे कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं, जिसमें जय भानुशाली, सिंबा नागपाल, नेहा भसीन, विशाल कोटियन का नाम शामिल है और अब घर में नए चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। घर में देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और राखी सावंत ने एंट्री की और उनके साथ घर में राखी सावंत के पति रितेश भी पहुंच चुके हैं। घर मे रितेश के आने के बाद उनकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर बातें हो रही हैं और इस बार का ‘वीकेंड का वार’ रितेश के साथ शुरू हुआ है।
सलमान खान ने बिग बॉस में आने के बाद सबसे पहले राखी सावंत के पति रितेश से बात की। बिग बॉस में सलमान खान के सामने रितेश ने सबसे पहले अपना परिचय दिया। इस दौरान रितेश ने राखी सावंत से शादी करने के बाद दुनिया के सामने ना आने पर अपना दुख व्यक्त किया।