फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वीकेंड पर सलमान खान ने नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को दिखाया आईना, कहा-आपमें से कोई नहीं बन सकता विजेता

Sat, 27 Nov 2021 08:20 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते काफी कुछ दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों को देखने को मिले। एक तरफ जहां घर से कई पुराने सदस्य बेघर हुए तो वहीं इस हफ्ते घर में कई नए सदस्यों की एंट्री भी हुई। दरअसल इस बार बिग बॉस ने नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ कई पुराने कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। जो घर में रह रहे नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स के लिए संकट बनकर आए हैं। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने एक तरफ जहां वीआईपी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। तो वहीं पुराने सदस्यों को सच्चाई का आईना दिखाया।

नॉन वीआईपी सदस्यों की लगाई क्लास

सलमान खान ने नॉन वीआईपी सदस्यों की क्लास लगाते हुए कहा, ‘आप लोगों को जगाने के लिए हमें पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स को लाना पड़ा’। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स करण, तेजस्वी, उमर रियाज, प्रतीक और निशांत सहित सभी घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप इस गेम को हल्के में ले रहे हैं और सबके सब शुरुआत से ही बिलकुल क्लूलेस नजर आ रहे हो। सलमान ने साथ ही कहा कि आपमें से मुझे कोई भी विजेता नहीं लगता।

विज्ञापन

2 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सलमान ने कहा सब झूठे दिख रहे हो

सलमान ने घरवालों को फटकारते हुए कहा कि आप सब ही इस सीजन में झूठे दिखाई दे रहे हो। जिसके बाद जब तेजस्वी ने सभी घरवालों की तरफ से खुद की बात रखने की कोशिश की तो सलमान खान ने उन्हें चुप करवाते हुए कहा, ‘तुम लोगों के विजेता बनने के कोई भी चांस नहीं दिख रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने वीआईपी कंटेस्टेंट्स के हाथ में ये पावर भी दी कि वो जिस कंटेस्टेंट को सच्चाई का आईना दिखाना चाहते हैं उन्हें वो मिट्टी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करण तेजस्वी आए निशाने पर

वीआईपी कंटेस्टेंट्स ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए घर के हर सदस्य को आईना दिखाया। सबसे पहले तेजस्वी पर निशाना साधते हुए देवोलीना ने कहा कि करण के अलावा तेजस्वी का कोई गेम नहीं है। वो पूरी तरफ से उनमें खो गई हैं। तो वहीं दूसरी तरफ, रश्मि देसाई और राखी सावंत ने करण कुंद्रा को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, ‘तेजस्वी के साथ जबसे उनका रोमांस शुरू हुआ है उनका अपने गेम से फोकस पूरी तरफ से हट गया है।

4 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

राखी ने लगाई करण की क्लास

राखी सावंत ने करण कुंद्रा की क्लास लगाते हुए कहा, ‘तेजस्वी के साथ जब करण का रिश्ता नहीं था तो वो उन्हें एक विजेता के रूप में देखती थीं। लेकिन उनके साथ बंधने के बाद उनका गेम से फोकस पूरी तरफ से हट गया है। जिसमें सलमान खान ने भी राखी का समर्थन किया और करण को सुनाते हुए कहा, ‘ऐसा लग रहा है तुम छुट्टियां मना रहे हो। क्या हो गया है करण? इश्क में निकम्मा’।

विज्ञापन

5 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

देवोलीना ने शमिता को बताया दोगला

देवोलीना का घर में आने से पहले ही शमिता के साथ 36 का आंकड़ा है, ऐसे में शमिता शेट्टी पर निशाना साधते हुए देवोलीना ने उन्हें दोगला बताया। देवोलीना ने कहा, ‘शमिता आप गलती करती हो उसे स्वीकार करो। वहां पर आप काफी बार दोगली भी लगती हो’। देवोलीना की इस बात को सुनने के बाद शमिता शेट्टी काफी गुस्से में आ गईं और दोनों के बीच इस टास्क में काफी बहस दर्शकों को देखने को मिली’।

विज्ञापन

6 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सलमान खान ने देवोलीना को पूछा सवाल

सलमान खान ने देवोलीना से पूछा कि उन्हें शमिता शेट्टी दोगली क्यों लगती हैं, जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा, ‘शमिता के मन में हमेशा ये डर चलता है कि वो जज की जा रही हैं, जिसकी वजह से वो कई बार अपनी बातों को कवर करने की कोशिश करती हैं और वहां मुझे उनका दोगलापन दिखता है। देवोलीना द्वारा ऐसा कहने पर शमिता शेट्टी खुद को रोक नहीं सकीं और उनकी आंखो में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

रवि किशन-रवि दूबे का किया स्वागत

एक तरफ जहां घर में गरमा-गर्मी देखने को मिली तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने मंच पर रवि किशन और रवि दूबे का स्वागत किया, जो अपनी वेब सीरीज ‘मत्स्याकांड’ के प्रमोशन के लिए पहुंचें थे। सलमान खान के साथ स्टेज पर धमाल मचाने के बाद दोनों घर के अंदर गए और उन्होंने घरवालों के साथ टास्क भी किया। जिसमें शमिता के निशाने पर देवोलीना रहीं। शमिता ने कहा कि वो देवोलीना को सीरियसली नहीं लेती क्योंकि उन्होंने बहुत जल्द ही उन्हें जज किया। तो वहीं उमर ने भी रितेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है रितेश अपना स्टैंड नहीं लेंगे जिसका रितेश ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया’।

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें