बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच रहा है। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का रिश्ता दिन ब दिन बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में फिनाले में एंट्री पाने के लिए दोनों के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था। जहां दोनों बिलकुल अलग-अलग गेम खेल रहे थे। करण और तेजस्वी के बीच का झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बात दोनों के रिश्ते के खत्म होने तक आ गई। हालांकि दोनों ने अपने बीच के झगड़े को टास्क के बाद कई बार सुलझाने की कोशिश की, लेकिन किसी न किसी वजह से दोनों बार-बार झगड़ते हुए नजर आए।
दोनों के रिश्ते पर उठ रहे हैं सवाल
इतने झगड़े के बाद एक बार फिर से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता सवालों के घेरे में आ गया है। दोनों के बीच लगातार टास्क में तकरार और बाकी समय प्यार देखकर लोग अब इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते से अब लोग बोर होते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को दोनों का प्यार फेक लग रहा है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों सिर्फ टीआरपी के लिए ऐसा कर रहे हैं।