मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस- 15 के आए आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। यह शो रोजाना दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन घर में हंगामे होते दिख रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को आए दिन घरवालों के बीच तनातनी देखने को मिल रही हैंं। शो में हर दिन आ रहे नए मोड़ जितना दर्शकों को पसंद आ रहे है, उतना ही सेलेब्स भी इसे लगातार फॉलो करते हैं। इस शो पर कई सेलिब्रिटी अपने विचार खुलकर सामने रखते हैं। इस बीच अब बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं मूस जट्टाना ने भी बिग बॉस के इस सीजन पर अपनी राय रखी है।
दरअसल, हाल ही में मूस ने सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' के निर्माताओं को फटकार लगाई है। मूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निर्माताओं को खरी-खोटी सुनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए शमिता शेट्टी का पक्ष लेने के लिए मेकर्स की जमकर खिंचाई की।