बिग बॉस 15 के फिनाले में अब कुछ ही समय बचा है, जिस वजह से ये गेम और ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। घर में कुछ लोगों ने फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और इसी वजह से अब सबकी नजर टिकट टू फिनाले पर है। इन सबके बीच करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश घर का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वह प्यार करें या फिर लड़ाई, उनकी बात हमेशा होती है।
इस ‘वीकेंड का वार’ में बिग बॉस के सेट पर ऑडियंस के रूप में कुछ सेलिब्रिटीज ने एंट्री की, जिन्होंने घर मौजूद कंटेस्टेंट्स को टारगेट किया। इस मौके पर कश्मीरा शाह भी आई थीं। उन्होंने करण कुंद्रा को जमकर फटकार लगाई। लेकिन कश्मीरा शाह के हर सवाल का करण कुंद्रा की तरफ से तेजस्वी प्रकाश ने जवाब दिया।