फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने साझा किए अपने जज्बात, कहा- मैं शादी करना चाहता हूं लेकिन....

Fri, 22 Oct 2021 06:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 की शुरुआती दो हफ्तों में जहां बिग बॉस के घर में जमकर झगड़ा देखने को मिला, तो वहीं अब तीसरे हफ्ते में घर में कई लोगों के बीच दोस्ती होती हुई और नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बिग बॉस में अब सदस्य एक-दूसरे के साथ अपने जज्बात साझा करने लगे हैं। घर में लव एंगल, लड़ाई और कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खूब आकर्षित किया। हाल ही में बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी और जय भानुशाली के साथ अपने भविष्य के प्लान साझा किए।

अपनी जिंदगी के बारे में बताते नजर आए करण

गार्डन एरिया में बैठे हुए करण शमिता और जय से अपने भविष्य के बारे में बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि वो अपना किस तरह का भविष्य बनाना चाहते हैं। करण ने ये भी बताया कि पंजाब में पले-बढ़े होने की वजह से उसका असर उनके भविष्य की योजनाओं पर भी पड़ेगा। शादी के अलावा करण कुंद्रा ने ये भी बताया कि वो भविष्य में अपने बच्चों का पालन-पोषण कैसे करना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने कहा करना चाहता हूं शादी

करण कुंद्रा ने शमिता और जय भानुशाली के साथ अपनी एहसासों को साझा करते हुए ये भी बताया कि वो नहीं चाहते कि उनके बच्चे बड़े शहरों के फ्लैट में पले बढ़े। करण कुंद्रा की इस तरह की बातों को सुनने के बाद शमिता शेट्टी ने उनसे पूछा कि क्या वो शादी करने का प्लान कर रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए करण कुंद्रा ने कहा वो निश्चित रूप से शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
55-60 की उम्र में नहीं होना चाहता निर्भर

करण ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि जब मैं 55-60 उम्र का होऊं तो मुझे किसी पर भी निर्भर होना पड़े। लेकिन इसी के साथ करण कुंद्रा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो नहीं चाहते कि वो अपने जीवन में कभी भी अकेलापन महसूस करें।

4 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
लॉकडाउन में पता चली माता-पिता की अहमियत

करण ने शमिता के साथ अपने एहसासों को साझा करते हुए बताया कि जब कोरोना वायरस आया था तो उस दौरान उन्हें ये एहसास हुआ कि जीवन में एक साथी का या परिवार का साथ होना कितना महत्वपूर्ण है। करण ने महामारी के बारे में बताते हुए कहा कि वो एक ऐसा समय था जहां उन्हें कई बातों का एहसास हुआ और वो समय उन्हें उनके परिवार के काफी करीब ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media
अनुषा दांडेकर से हुआ ब्रेकअप

करण कुंद्रा ने लगभग साढ़े तीन साल से अनुषा दाडेकर को डेट किया। जिसके बाद उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि करण ने अपने ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत नहीं की, लेकिन अनुषा ने करण पर चीटिंग करने का आरोप लगाया। फिलहाल करण कुंद्रा बिग बॉस के घर में बंद हैं और घर में उनकी और तेजस्वी की एक अलग दोस्ती दर्शकों को देखने को मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें