बिग बॉस का घर हमेशा ही अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहा है। इस घर ने बीते कुछ सालों में टीवी इंडस्ट्री को कई पॉवर कपल दिए हैं, जिसमें आसिम रियाज-हिमाशी खुराना और युविका-प्रिंस जैसे कपल शामिल हैं। सीजन 15 में भी माइशा अय्यर और ईशान सहगल का लव एंगल देखने को मिला। दोनों शो की शुरुआत में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। इसी वजह से उनके प्यार पर कई सवाल भी खड़े हुए। हालांकि, अब दोनों घर से बाहर हो चुके हैं लेकिन बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच तेजी से नजदीकियां बढ़ रही हैं।
घर में करण कुंद्रा कई बार तेजस्वी के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं और अब अभिनेता ने तेजस्वी को एक गिफ्ट दिया है, जिसे देखने के बाद तेजस्वी का चेहरा शर्म से लाल होता हुआ नजर आया। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।