कलर्स टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जल्द ही फिनाले होने वाला था लेकिन इसी बीच सलमान खान के इस शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आया है, जिसने अब घरवालों को खुश कर दिया है। सलमान खान के इस शो को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है लेकिन इस ट्विस्ट के बीच भी घर में मौजूद लव बर्ड्स यानी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आपस में लड़ते-झगड़ते नजर आए हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन अब करण और तेजस्वी आपस में सिर्फ लड़ते-झगड़ते नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे को भला-बुरा सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इस लड़ाई के बाद करण इतना टूट जाते हैं कि वह रोने तक लग जाते हैं।