बिग बॉस 15 के घर में इस हफ्ते काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला है। जहां शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच जमकर लड़ाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच में एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला। दरअसल बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को प्राइज मनी जीतने का एक मौका दिया। जिसमें वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच काफी घमासान हुआ। लेकिन इस कार्य को संचालक बनी देवोलीना ने रद्द कर दिया, जिसके बाद नॉन वीआईपी सदस्य घरवालों को परेशान करने पर उतारूं हो गए।
बिग बॉस ने लगाई थी क्लास
नॉन वीआईपी सदस्यों तेजस्वी, करण सहित सभी घरवालों ने वीआईपी रूम में घुसकर खूब उद्दंड मचाया। जिससे बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। बिग बॉस ने घरवालों को सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को ये मौका दिया था कि वो घर में वीआईपी बनकर फिनाले में अपनी जगह बना सकें लेकिन उन सभी ने अपनी गलती की वजह से ये मौका अपने हाथ से गंवा दिया।