फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: राजीव अदातिया ने टीम के लिए दी कुर्बानी, प्राइज मनी के लिए किया बड़ा काम

Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आने के बाद जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स घर में वीआईपी जोन के सदस्य बनकर आए हैं, जो आते ही सभी नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को टारगेट कर रहे हैं, जिस वजह से घर में काफी बवाल देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच बिग बॉस ने घरवालों को प्राइज मनी को दोबारा पाने का एक टास्क दिया है, जिसमें सभी मिट्टी से तलवार बनाते नजर आ रहे हैं। इस टास्क के हर राउंड में जीतने वाले कंटेस्टेंट को बिग बॉस के लिए एक कुर्बानी देनी पड़ रही है। इस टास्क के दौरान एक राउंड में राजीव अदातिया जीतते हैं, जिसके बाद बिग बॉस राजीव से उनकी मां की तस्वीर मांग लेते हैं।
 
दरअसल, इस टास्क में राजीव बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी स्मार्ट तरीके से अपनी तलवार बनाते हैं और साथ ही वह कई कंटेस्टेंट की तलवार को खराब भी करते हैं। उनके इसी तरीके को संचालक पसंद करते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
devoleena bhattacharjee - फोटो : इंस्टाग्राम
संचालक वीआईपी के सदस्य होते हैं और वह सभी राजीव के खेल की तारीफ करते हैं। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी अपना फैसला सुनाते हुए राजीव के खेल और तरीके की तारीफ करती हैं, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस द्वारा आदेश दिया जाता है कि उन्हें तब ही प्राइज मनी का एक हिस्सा बचाने का मौका मिलेगा, जब वह अपनी मां की तस्वीर को कलर के पानी में डाल देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के इस आदेश को राजीव भी पूरी तरह मान लेते हैं और वह अपनी टीम और प्राइज मनी के लिए अपनी मां की तस्वीर को कलर के पानी में डाल देते हैं। इस दौरान राजीव अपनी मां के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं और कहते हैं कि मेरी मां की तस्वीर और भी है लेकिन इस वक्त टीम को मेरी जरूरत है और अगर मैं ये तस्वीर खराब कर देता हूं तब भी मेरी मां के लिए मेरा प्यार कम नहीं होगा। ये कहते हुए राजीव भावुक हो जाते हैं।

4 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
राजीव के बाद इस टास्क के अगले राउंड को निशांत भट्ट जीतते हैं और उन्हें तीन लाख की प्राइज मनी को बचाने के लिए बिग बॉस द्वारा कहा जाता है कि वह एक साल तक कैमरे के सामने डांस नही करेंगे? बिग बॉस की ये डिमांड सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं, सभी कंटेस्टेंट निशांत को सलाह देते हैं कि उन्हें ये डिमांड पूरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
वहीं, निशांत भट्ट भी बिग बॉस की इस बात को मान नहीं पाते हैं। वह कहते हैं कि मैं इस बात को नहीं मान सकता हूं क्योंकि मैं पैसों के लिए अपनी कला को नहीं छोड़ सकता हूं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें