फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा पर भड़के प्रतीक सहजपाल, कहा- तू इस ट्रॉफी के साथ....

Sat, 04 Dec 2021 01:11 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के घर में इस हफ्ते काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला है। जहां शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच जमकर लड़ाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच में एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला। दरअसल बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को प्राइज मनी जीतने का एक मौका दिया। जिसमें वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच काफी घमासान हुआ। लेकिन इस कार्य को संचालक बनी देवोलीना ने रद्द कर दिया, जिसके बाद नॉन वीआईपी सदस्य घरवालों को परेशान करने पर उतारूं हो गए।

बिग बॉस ने लगाई थी क्लास

नॉन वीआईपी सदस्यों तेजस्वी, करण सहित सभी घरवालों ने वीआईपी रूम में घुसकर खूब उद्दंड मचाया। जिससे बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। बिग बॉस ने घरवालों को सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को ये मौका दिया था कि वो घर में वीआईपी बनकर फिनाले में अपनी जगह बना सकें लेकिन उन सभी ने अपनी गलती की वजह से ये मौका अपने हाथ से गंवा दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस टास्क में फिर भिड़े करण-प्रतीक

हालांकि बिग बॉस ने घरवालों को एक बार फिर से ये मौका दिया कि वो अपनी प्राइज मनी को हासिल कर सकें, जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क के दौरान फिर से एक बार करण ने गुस्से में निशांत भट्ट को मिट्टी से मारा और प्रतीक ने कहा कि करण ने उन्हें लात मारी। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
प्रतीक ने करण से की तू तड़ाक से बातचीत

करण कुंद्रा की हरकत से बौखलाएं प्रतीक सहजपाल ने करण के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें कहा कि अगर अब दोबारा ऐसा किया तो तेरा सिर फोड़ दूंगा मैं। तू जो भी होगा बाहर होगा, ले जा ट्रॉफी और उसके बाद प्रतीक ने करण के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग किया। जिसके बाद करण और प्रतीक के बीच तू-तू मैं-मैं हुई।

4 of 5
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में दोनों की कई बार हो चुकी है तू-तू मैं-मैं

प्रतीक जब इस घर में आए थे तो वो करण कुंद्रा की काफी इज्जत करते थे। कई दफा करण ने प्रतीक को बातों ही बातों में कई बातें कहीं लेकिन प्रतीक करण को जवाब देने से कतराते रहे। हालांकि जब प्रतीक का सब्र का बांध टूटा तो बिग बॉस के घर में दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान प्रतीक ने करण पर कई इल्जाम भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
पहले भी हो चुका है झगड़ा

करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच बिग बॉस 15 के तीसरे ही हफ्ते में जमकर झगड़ा हुआ था, जहां प्रतीक को करण ने उठाकर पटक दिया था। जिसके बाद सलमान खान ने भी करण कुंद्रा को खरी-खोटी सुनाते हुए प्रतीक का साथ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें