बिग बॉस 15 में राजीव आदित्या बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर चुके हैं। राजीव के आते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राजीव घर में हर किसी के दोस्त हैं क्योंकि वह बाहर से ही कंटेस्टेंट्स को जानते हैं। राजीव और ईशान सहगल का बॉन्ड भी काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। घर में जब राजीव आए थे, तब ईशान ने मायशा से कहा था कि, वह राजीव को लंदन से जानते हैं। लेकिन अब मायशा की वजह से ही राजीव और ईशान के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।
राजीव आदित्या ने घर में आने के बाद ईशान को नसीहत दी थी कि वह मायशा से दूर रहे और अपना गेम खेलने पर ध्यान दे। इस दौरान दोनों के बीच हल्की सी नोक झोंक देखने को मिली थी। वहीं, अब एक फिर दोनों के बीच बहस देखने को मिली। हुआ यूं कि, राजीव, ईशान और मायशा हॉल में बैठे हुए होते हैं। इस दौरान राजीव कहते हैं कि, मुझे तुम दोनों का समझ नहीं आता है। कभी लड़ते रहते हो कभी साथ हो जाते हो।