फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जंगल में दंगल करने सलमान के साथ उतरेंगे रणवीर सिंह, प्रीमियर नाइट का काउंटडाउन शुरू

Sat, 02 Oct 2021 04:16 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बड़े परदे पर जहां इन दिनों जेम्स बॉन्ड का जलवा है, अदाकारी और कलाकारी का एक नया ‘बॉन्ड’ चर्चित रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रीमियर पर दिखने वाला है। जी हां, फिल्म अभिनेता सलमान खान को हर साल करोड़ों रुपये कमाकर देने वाले इस शो मे शनिवार की रात सलमान खान का कमाल, धमाल और बवाल तो होगा ही, उनके साथ ‘बिग पिक्चर’ दिखाने आएंगे हिंदी सिनेमा के मौजूदा हीरो नंबर वन रणवीर सिंह। रणवीर सिंह और सलमान खान की शनिवार की शाम छोटे परदे पर एक अलग ही बॉन्डिंग दिखने वाली है। दोनों मिलकर वीकेंड की ये रात रंगीन करेंगे। इस दौरान सलमान खान गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रतिभागियों से दर्शकों का परिचय कराएंगे और साथ ही रणवीर सिंह के खूब सारी अतरंगी बातें भी करते दिखेंगे। शो के प्रीमियर नाइट की कुछ झलकियां हम यहां खास आपके लिए संजो लाए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते साल कोरोना संक्रमण काल के सबसे नाजुक समय में शूट हुए गेम शो ‘बिग बॉस’ में बहुत कसर बाकी रह गई थी। न तब प्रतिभागी खुलकर अपना कमाल दिखा पाए थे और न ही शो आयोजक ही बहुत ज्यादा प्रयोग इस शो में कर पाए। लेकिन, इस बार हालात काबू में हैं। शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। शो के निर्माण में साथ देने वाले तकरीबन सभी कामगारों और बाकी कलाकारों को भी कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। शो की शूटिंग के दौरान ये सब एक तरह से क्वारंटीन ही रहेंगे लेकिन इसके बावजूद शो को बनाने वाले किसी तरह की कोर कसर कोरोना प्रोटोकॉल में छोड़ नहीं रहे।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गेम शो ‘बिग बॉस 15’ का प्रीमियर कलर्स चैनल पर शनिवार की रात 9.30 बजे होने जा रहा है। इसकी तैयारियां कब की पूरी हो चुकी हैं और अब इस प्रीमियर नाइट एपीसोड की कुछ तस्वीरें भी हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि इस बार का शो पहले से कहीं अधिक रंग बिरंगा होने जा रहा है। सलमान खान के खड़े होने वाले प्लेटफॉर्म की पृष्ठभूमि को देखकर ही शो में आगे दिखने जा रहे रंगों का अनुमान लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों से ये भी साफ हो जाता है कि इस बार शो में तमाम ऐसी चीजें देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को तो चौंकाएंगी ही, शो में हिस्सा ले रहे कलाकारों के लिए भी नई चुनौतियां लेकर आएंगी। 

4 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रीमियर नाइट का एक अहम आकर्षण होने जा रहा है अभिनेता रणवीर सिंह की गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के मंच पर मौजूदगी। रणवीर और सलमान के किसी कार्यक्रम में साथ आने का ये एक अलग मौका होगा। सलमान तो गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के मेजबान हैं ही, जल्द ही रणवीर सिंह भी कलर्स चैनल पर एक खास गेम शो लेकर आने वाले हैं जिसका नाम है, ‘द बिग पिक्चर’। इस शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को परदे पर कुछ तस्वीरें दिखाई जाएंगी और इन तस्वीरों से जुड़े सवालों के जवाब उन्हें उपलब्ध कराए गए विकल्पों से तलाश कर देने होंगे। गेम शो ‘बिग बॉस 15’ की पेंच नेशनल पार्क, मध्यप्रदेश में हुई लॉन्चिंग के दौरान मीडिया को इस शो का थोड़ा बहुत एहसास कराया भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनिवार को गेम शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रीमियर पर सलमान खान अपने हिट गाने ‘जंगल है आधी रात है’ पर न सिर्फ जबरदस्त डांस करते दिखेंगे बल्कि वह शो के प्रतियोगियों से कुछ गुपचुप बातें भी उस दंगल के बारे में करते दिखेंगे जिसका सामना इन प्रतियोगियों को शो में प्रवेश करने के बाद करना है। हर प्रतियोगी को बताना होगा कि आखिर उसकी शख्सियत किस जानवर जैसी है और फिर शो में लगे एक खास शीशे में उनका एक अलग सा अक्स भी उनके सामने उभरकर आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें