फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सिद्धार्थ शुक्ला की याद में स्टेज पर शहनाज गिल हुईं भावुक, देख सलमान खान की आंखें भी हुईं नम

Sat, 29 Jan 2022 06:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। महज चंद घंटे के बाद इस शो का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा, जिसमें सीजन 15 का विनर सबके सामने आ जाएगा। ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान इस सीजन के फाइनलिस्ट और बाकी तमाम मेहमानों के साथ धमाल मचाएंगे। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आएंगी, जो इस शो के सीजन 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

वह यहां पर आकर दिवंगत अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी। इस दौरान शहनाज गिल ‘तू यहां है’ पर परफॉर्म करेंगी। शहनाज का ये परफॉर्मेंस सिद्धार्थ शक्ला के लिए होगा। इस मौके का एक वीडियो चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें शहनाज सलमान खान से मिलने पर भावुक होती हुई नजर आईं। इतना ही नहीं, सलमान खान भी इस मौके पर भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मेकर्स ने बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शहनाज सिद्धार्थ की याद में डूबी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज अपने ही गाने ‘तू यहां है’ पर स्टेज पर डांस कर रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में शहनाज और सिद्धार्थ के सीजन 13 के खास पलों के वीडियोज दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
इसके बाद शहनाज गिल की स्टेज पर सलमान खान से मुलाकात होती है। शहनाज सलमान खान को देखकर काफी भावुक हो जाती हैं और एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस मौके पर शहनाज सलमान खान से कहती हैं, ‘आपको देखकर इमोशनल हो गई।’ इस दौरान सलमान खान शहनाज गिल को शांत करवाने की कोशिश भी करते दिखाई दे रहे हैं। वह शहनाज को गले लगाते हैं लेकिन बाद में वह खुद भी भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखें भी नम हो जाती हैं।

4 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं रह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दिल छू लेने वाला पल। अगर सिड नहीं गया होता, तो आज दोनों साथ आते। सच में यार, शहनाज के लिए कितना मुश्किल हो रहा है।' इतना ही नहीं, तमाम फैंस कमेंट में ‘सिडनास’ लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले 29-30 जनवरी को होने वाला है। फिनाले में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनमें से ही कोई एक इस सीजन का विनर बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें