फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रसारण से पहले यहां देखिए बिग बॉस फिनाले की एक्सक्लूसिव झलकियां, सलमान ने की धमाके पर धमाकों की पूरी तैयारी

Sat, 29 Jan 2022 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान ने इस बार बिग बॉस फिनाले को धमाकेदार बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है - फोटो : amar ujala Mumbai
कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि इसका फिनाले पहले सीजनों के मुकाबले बहुत शानदार हो। ऐसे में कई सितारे इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बिग बॉस के सेट से सामने आईं ताजा तस्वीरों से पता लगा है कि आने वाले शो के लिए टीवी के जाने-माने सितारों ने कमर कस ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : amar ujala , Mumbai
सलमान खान करेंगे परफॉर्म 
बिग बॉस फिनाले को पहले से ज्यादा शानदार और ग्रैंड बनाने के लिए सलमान अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सभी की निगाहें शो के टॉप छह कंटेंस्टेंट्स पर रहेगी और यह लोग अपनी परफॉर्मेंस के साथ बिल्कुल तैयार हैं। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और रश्मि देसाई सलमान के साथ 'अल्लाह दुहाई है' गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
श्वोता तिवारी बिग बॉस 15 - फोटो : amar ujala Mumbai
बिग बॉस के एक्स फाइनलिस्ट देंगे प्रस्तुती
बिग बॉस 15 के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स को बुलाया जा रहा है। 'बिग बॉस' की पूर्व विजेता गौहर खान, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलाइक, उर्वशी ढोलकिया और श्वेता तिवारी बिग बॉस के 15 साल पूरे होने का जश्न मनाते नजर आएंगे और अपनी कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस से फाइनलिस्ट्स को चुनौती देंगे।

4 of 5
गौतम गुलाटी - फोटो : amar ujala Mumbai
फिनाले में परिवार वालों की एंट्री
सीजन 15 के फिनाले की रात को पहले से कहीं ज्यादा यादगार बनाने के लिए सलमान फाइनलिस्ट्स के परिवारों का स्वागत करेंगे और इनके साथ ही 'बिग बॉस 15' के पूर्व प्रतियोगी अपने दोस्तों का समर्थन करने यहां आएंगे। कॉमेडी स्टार भारती सिंह के पति और एक्टर-राइटर हर्ष लिंबाचिया भी बिग बॉस 15 के फिनाले में खूब रंग जमाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान - फोटो : amar ujala Mumbai
नया सीरियल लेगा शो की जगह
कलर्स पर बिग बॉस शो की जगह 'फना इश्क में मरजावां' सीरियल इसकी जगह लेगा। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है और इस शो में जैन इमाम, रीम समीर शेख और अक्षित सुखीजा लीड रोल में होंगे। इस शो की स्टार कास्ट भी फिनाले में शामिल होने जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें