टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में फिनाले के नजदीक आते ही सभी सदस्य फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस सीजन शो को राखी सावंत के रूप में एक ही फाइनलिस्ट मिल सकी हैं। ऐसे में शो के बाकी फाइनलिस्ट का नाम तय करने के लिए बिग बॉस सदस्यों को लगातार मौके दे रहे थे। लेकिन असहमति और विरोध की वजह से एक के बाद एक टास्क रद्द होने के बाद अब बिग बॉस घर वालों से नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में घर वालों को उनकी हरकतों की सजा देने के लिए बिग बॉस ने शो में नया ट्विस्ट लाया है।
घर के सदस्यों को उनकी गलती की सजा देने और फिनाले टिकट की अहमियत समझाने के लिए बिग बॉस के घर में चार नामचीन सदस्यों के एंट्री करवाई है। इन चार नए सदस्यों में मुनमुन दत्ता, सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह शामिल है। इन सदस्यों को बिग बॉस की तरफ से बनाए गए एक फेक हाउस में रखा गया है। घर में आए यह चारों सदस्य पहले से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियां देने वाले हैं।