बिग बॉस 15 अपने फिनाले के बेहद करीब है, जिस वजह से घर में रोजाना कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदल रहे हैं। कुछ लोग दोस्त बन गए हैं और कुछ अब भी गेम के बीच दुश्मनी निभा रहे हैं। इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले का नाम भी शामिल है। दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन अभिजीत बिचुकले के कमेंट्स की वजह से अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता हुआ नजर आता है। कुछ दिनों पहले अभिजीत ने देवोलीना से ‘किस’ मांगी थी, जिसके बाद घर में काफी बवाल हुआ था। देवोलीना ने अभिजीत बिचुकले को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अभिजीत बिचुकले सलमान खान के निशाने पर भी आ गए थे और अब अभिजीत ने देवोलीना के लिए फिर ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे सुनकर प्रतीक सहजपाल और राखी सावंत भड़क गए हैं। इतना ही नही, इस दौरान प्रतीक और अभिजीत के बीच बहस भी हो जाती है।