बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। घर में अभी भी 10 कंटेस्टेंट्स हैं लेकिन शो में टिकट टू फिनाले की रेस शुरू हो गई है, जिस वजह से बिग बॉस के घर में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है लेकिन कंटेस्टेंट्स खेल में अपना पूरा योगदान नहीं दे रहे हैं, जिस वजह से हर हफ्ते होने वाले टास्क रद्द होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस 15 के मेकर्स शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी में है। मेकर्स घरवालों के लिए खेल को और ज्यादा मुश्किल बनाना चाहते हैं और इसी वजह से अब घर में चार चैलेंजर्स की एंट्री होने वाली है। इस बात का एलान खुद सलमान खान ने वीकेंड का वार में किया है।
दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने फैंस को बताया कि अब जल्द ही घरवालों की नाक में दम करने के लिए चार नए सदस्य आने वाले हैं। इस दौरान सलमान खान ने ये भी बताया कि ये कब घर में एंट्री करेंगे।