फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: घरवालों के लिए फराह खान लाई नया टास्क, इस कंटेस्टेंट को बताया नंबर 1

Mon, 18 Oct 2021 02:27 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के घर में काफी कुछ धमाल देखने को मिल रहा है। बिग बॉस सीजन 15 अपनी शुरुआत से ही लगातार चर्चा में हैं। हालांकि शुरुआत में ये सीजन दो ही कारणों की वजह से चर्चा में आया है। पहला घरवालों के बीच में फिजिकल फाइट और दूसरा ईशान सहगल और मायशा अय्यर का रिश्ता, जिसकी घर में सबसे अधिक चर्चा है। इस हफ्ते घर में फराह खान अतिथि बनकर पहुंची और हर बार की तरह फराह खान ने घर के सभी सदस्यों को उनकी परफॉर्मेंस पर उनकी सही जगह बताई।

सलमान खान के साथ शेयर किया स्टेज

फराह खान सबसे पहले मंच पर आईं और उन्होंने सलमान खान के साथ गानों पर डांस किया और बिग बॉस के इस सीजन को लेकर अपनी राय बताई। फराह ने कहा कि इस बार घरवाले बहुत अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हर सीजन में लड़ाई के लिए घरवाले थोड़ा समय लेते हैं लेकिन इस बार घर में न सिर्फ झगड़ा देखने को मिला बल्कि बड़ी ही तेजी के साथ मायशा और ईशान भी अपने प्यार की गाड़ी आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
घरवालों को बताया उनका मोल

सलमान खान से गुफ्तगू करने के बाद फराह खान घर के अंदर गईं और उन्होंने घरवालों के साथ एक टास्क किया। फराह खान ने बताया कि ये सीजन उनका सबसे पसंदीदा सीजन है, जहां शुरू से ही काफी दर्शकों का मनोरंजन हो रहा है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने घरवालों को पहले तो खुद को रैंक करने के  लिए दिया, लेकिन उसके बाद फराह ने खुद ही उनकी पोजीशन बताईं।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा को बताया सबसे बेस्ट

फराह खान ने इस सीजन का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी करण कुंद्रा को बताया। उन्होंने पहली रैंक पर करण कुंद्रा को खड़ा किया और कहा कि करण अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ बिग बॉस में एक अच्छा गेम भी खेल रहे हैं। इसके अलावा तेजस्वी को उन्होंने नंबर 2 और तीसरे नंबर पर उन्होंने विशाल कोटियन को रखा।

4 of 5
विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इन दोनों कंटेस्टेंट्स को बताया सबसे बोरिंग

शुरू और बीच की पोजीशन देने के बाद फराह खान ने अंतिम तीन पोजीशन पर विधि पंडया को रखा 14वीं पोजीशन पर रहीं डॉनल बिष्ट और 13वीं पोजीशन पर रहीं अकासा सिंह, जिन्हें ये पोजीशन देते हुए फराह खान ने कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि विधि को देखकर ऐसा लगता है वो यहां सिर्फ जय का साया है तो वहीं अकासा को कहा वो जय की वजह से शो में दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
ईशान और मायशा के प्यार को लेकर कही ये बात

फराह खान को जब सलमान खान ने ये बताया कि ईशान ने घर पर मायशा को प्रपोज कर दिया है तो फराह खान ने मजाक में कहा कि अब तीसरे हफ्ते में इन दोनों की शादी भी हो जाएगी और फिर शो खत्म होते-होते बच्चे भी हो जाएंगे। फराह खान ने कहा कि इतना फास्ट प्यार उन्होंने पहली बार देखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें