फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में आपस में झगड़ पड़े रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी, फराह खान ने कहा- तुम सबको शर्म....

Sun, 12 Dec 2021 01:33 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस में वीकेंड के वार का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। दर्शकों से लेकर घरवालों तक हर कोई इसी इंतजार में रहता है कि सलमान खान वीकेंड पर कौन से कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। हालांकि वीकेंड के वार में इस हफ्ते शनिवार को सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान नजर आईं। फराह खान बिग बॉस पहले भी होस्ट कर चुकी हैं। दरअसल सलमान खान अपने द-बैंग टूर में व्यस्त होने की वजह से शनिवार को सेट पर शूट के लिए नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद मेकर्स ने शनिवार के एपिसोड के लिए निर्देशक फराह खान को शो होस्ट करने के लिए अप्रोच किया।

घरवालों को लगाई फराह ने फटकार

फरहा खान अपने बिंदास बोल के लिए बहुत ही मशहूर हैं और बिग बॉस की सबसे बड़ी फैन भी हैं। ऐसे में वीकेंड के वार में होस्ट बनकर आईं फराह खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई। फराह खान ने मंच पर आते ही राखी से लेकर उमर, प्रतीक और अन्य घरवालों को ये बात क्लियर कर दी उनकी बातचीत के बीच में उन्हें डिस्टर्ब किया जाए ये उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं है। इसलिए जब वो बात करें तो घरवाले उसे सुने।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
फराह खान ने कहा शर्म आनी चाहिए

फराह खान ने घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब भी कोई कलाकार बिग बॉस के मंच पर आता है तो आप सब उन्हीं के सामने झगड़ पड़ते हैं। आप लोगों को शर्म आणि चाहिए कि आप सीनियर कलाकारों के सामने ऐसा व्यवहार करते हो। फराह खान ने कहा कि आप लोगों के इस रवैये की वजह से सलमान खान भी आपसे नहीं मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
फराह खान के सामने झगड़ पड़े देवोलीना-रश्मि

फराह खान ने घरवालों को एक-एक करके उनकी खामियां बतानी शुरू की। लेकिन इसी दौरान रश्मि देसाई और देवोलीना होस्ट फराह खान के सामने ही झगड़ पड़ीं। उनका झगड़ा देखकर फराह खान ने स्क्रीन के सामने से वॉक आउट कर दिया। हालांकि फराह खान के जाने के बाद भी इन दोनों का झगड़ा जारी रहा।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
फराह खान को कहा सॉरी

देवोलीना और रश्मि देसाई एक-दूसरे के गेम पर सवाल उठाते हुए लगातार एक-दूसरे पर चिल्लाते रहे। हालांकि उनके झगड़े को घरवालों ने खूब रोकने की कोशिश की और उन्हें ये बताया कि उनके झगड़े की वजह से फराह खान स्क्रीन छोड़कर चली गई हैं। जिसके बाद देवोलीना और रश्मि को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने फराह खान से अपनी गलती की माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
संडे को लौटेंगे सलमान खान

सलमान खान वीकेंड के वार में शनिवार को भले ही शो में नजर नहीं आए। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो वो रविवार को लौट रहे हैं। फराह खान इससे पहले भी शो में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने शुरुआती हफ्तों में गेम के हिसाब से घरवालों को रैंक दी थी। जिसके बाद घर में काफी बवाल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें