बिग बॉस 15 टीवी का सबसे चर्चित शो है। इस शो के सीजन 15 की शुरुआत साल 2021 में अक्तूबर महीने में हुई थी और अब लंबे इंतजार के बाद आज यानी 30 जनवरी को बिग बॉस 15 का विनर सबके सामने आ जाएगा। बिग बॉस 15 के टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल ने जगह बनाई। लेकिन निशांत ग्रैंड फिनाले से 10 लाख रुपये का ब्रीफकेस लेकर बाहर हो गए। ऐसे में अब सीजन 15 की ट्रॉफी की जंग तेजस्वी, शमिता, करण और प्रतीक से बीच जारी है। लेकिन बिग बॉस 15 का रिजल्ट आने से पहले ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश छा गई हैं।
तेजस्वी के समर्थन में उतरे फैंस
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत के साथ ही फैंस तेजस्वी प्रकाश का सपोर्ट करने सोशल मीडिया पर उतर गए हैं। भारी संख्या में लोग उनके नाम से ट्वीट कर रहे हैं, जिस वजह से अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ‘विजय भव तेजस्वी’ ट्रेंड कर रहा है।