फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Contestants Salary: इतने महंगे हैं शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स, बाकी सदस्यों ने भी वसूली मोटी रकम

Sun, 30 Jan 2022 08:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स फीस - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो है, जिसका हर सीजन टीआरपी के चार्ट में धमाल मचा देता है। इस शो की तरह इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स भी लगातार लाइमलाइट में रहते हैं। बिग बॉस 15 में भी कुछ ऐसा ही हुआ। ये शो बेशक टीआरपी के चार्ट में राज नहीं कर पाया। लेकिन इसमें नजर आने वाले सभी सितारे दर्शकों के बीच लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। आज हम आपको इस सीजन में नजर आए कंटेस्टेंट्स की फीस के बारे में बताते हैं क्योंकि इस शो में आने के लिए हर सेलिब्रिटी ने मोटी रकम चार्ज की है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।      
 
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी इस सीजन की दमदार कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी करने के बाद सीजन 15 में कदम रखा था और फिर शमिता ने फाइनलिस्ट में भी अपनी जगह पक्की की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमिता को मेकर्स की तरफ से हर हफ्ते 5 लाख रुपये की फीस मिली है।
विज्ञापन

2 of 10
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने भी बिग बॉस 15 में एंट्री की और उनके खेल को लोगों ने पसंद भी किया। हालांकि, कई बार उन्होंने सलमान खान की फटकार भी झेली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण को हर हफ्ते 8 लाख रुपये फीस के रूप में मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 10
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Tejasswi Prakash instagram
तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 की सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स में से एक कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें फीस के तौर पर हर हफ्ते 10 लाख रुपये मिले हैं।
 

4 of 10
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस ओटीटी करने के बाद ही इस शो के सीजन 15 में कदम रखा था। वह बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट रहे थे। इसी वजह से वह सीजन 15 के दमदार कंटेस्टेंट माने गए। खबरों के मुताबिक, प्रतीक सहजपाल ने हर हफ्ते 2 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
निशांत भट्ट
निशांत भट्ट शानदार कोरियोग्राफर हैं। दावा है कि मेकर्स ने निशांत को हर हफ्ते 2 लाख रुपये फीस के रूप में दिए हैं। निशांत बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
राखी सावंत और उनके पति रितेश - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत और रितेश
बिग बॉस 15 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए मेकर्स शो में राखी सावंत को लेकर आए थे। राखी ने घर में अपने पति रितेश के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में एंट्री की थी। हालांकि, वह टॉप 6 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। खबरों के मुताबिक, राखी सावंत ने हर हफ्ते 5 लाख रुपये फीस के लिए हैं। वहीं, राखी के पति रितेश हर हफ्ते 2.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 10
रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई और देवोलीना
रश्मि देसाई ने बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और इसके साथ ही वह घर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट भी बन गईं। दावा है कि मेकर्स से रश्मि देसाई ने सीजन 15 के लिए हर हफ्ते 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि, रश्मि देसाई शो के टॉप 5 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाईं, जिसके बाद ही वह शो से बाहर हो गईं। वहीं, देवोलीना को हर हफ्ते 12 लाख रुपये फीस मिली थी।

8 of 10
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली
जय भानुशाली बिग बॉस 15 में कदम रखने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। इतना ही नहीं, वह शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटी भी थे। रश्मि देसाई की एंट्री से पहले महंगे कंटेस्टेंट का टैग उन्हीं के पास था। रिपोर्ट के मुताबिक, जय भानुशाली को हर हफ्ते 11 लाख रुपये फीस दी जाती थी।

9 of 10
उमर रियाज और ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज
बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी सीजन 15 में नजर आए थे। वह घर के मजबूत कंटेस्टेंट थे लेकिन प्रतीक सहजपाल संग लड़ाई के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। दावा है कि उमर रियाज हर हफ्ते तीन लाख रुपये फीस चार्ज कर रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत बिचुकले
अभिजीत बिचुकले सीजन 15 के चर्चित कंटेस्टेंट रहे हैं। वह शो में अक्सर अपने बयानों की वजह से आलोचना झेलते थे। हालांकि, फिनाले वीक में वह घर से बाहर हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते 2 लाख रुपए मिल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें