फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

Sun, 09 Jan 2022 06:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

इस समय देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी एक के बाद एक सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब टीवी इंडस्ट्री से कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। हाल ही में बिग बॉस 15 में दिखाई देने वाले टीवी अभिनेता विशाल कोटियन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट के जरिए दी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी-
विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "वह बिना लक्षण वाले हैं और पूरी तरह से ठीक हैं। “मैंने कोविड-19 का परीक्षण किया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सबसे अलग दूर हूं और पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और अपने डॉक्टर के द्वारा बताए गए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। अगर आप मेरे संपर्क में हैं, तो आपसे अनुरोध है कि कृपया तुरंत परीक्षण करवाएं।

 
विज्ञापन

कई सेलेब्स हो चुके हैं कोरोना संक्रमित-
बॉलीवुड के साथ टीवी के कई कलाकार हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसकी वजह से अब टीवी शोज की शूटिंग के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में फेम आयशा सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। मेकर्स ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की क्रू के सभी मेंबर्स को अलग-थलग कर दिया गया है और सभी का परीक्षण कराया जाएगा।  इसके अलावा हाल ही में टेलीविजन अभिनेता एलिस कौशिक, सिमरन बुधरूप, अक्षय खरोदिया, मोहित परमार,नकुल मेहता, शरद मल्होत्रा, वरुण सूद, एरिका फर्नांडीस और शिखा सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें