फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल के सेट पर कोरोना: पंड्या स्टोर के चार कलाकार संक्रमित, अब पूरी टीम का हो रहा टेस्ट

Fri, 07 Jan 2022 07:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल पांड्या स्टोर के सेट पर कोरोना बम फूटा है। इस सीरियल में नजर आ रहे अभिनेता अक्षय खरोदिया, मोहित परमार, अभिनेत्री एलिस कौशिक और सिमरन बुधरूप कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन
पांड्या स्टोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और इसका खतरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और अब स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ पर कोरोना वायरस का कहर टूट पड़ा है। ‘पांड्या स्टोर’ के सेट पर कोरोना बम फूटा है। इस सीरियल में नजर आ रहे कलाकार तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अभिनेता अक्षय खरोदिया, मोहित परमार, अभिनेत्री एलिस कौशिक और सिमरन बुधरूप कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

विज्ञापन

 

अक्षय खरोदिया, मोहित परमार - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरियल के निर्माताओं सुजॉय वाधवा और कोमल सुजॉय वाधवा ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने चारों कलाकारों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि अब बाकी लोगों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। उन्होंने बताया है कि अक्षय खरोदिया, मोहित परमार, एलिस कौशिक और सिमरन बुधरूप क्वांटाइन में हैं।
 

एलिस कौशिक और सिमरन बुधरूप - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि एलिस कौशिक, अक्षय खरोदिया, सिमरन बुधरूप और मोहित परमार टीवी शो पांड्या स्टोर का हिस्सा हैं। उन सभी का कोरोना टेस्ट सकारात्मक आया है। इन सभी को मेडिकल सहायता दी जा रही है और क्वारंटाइन में रखा गया है। बीएमसी को भी सूचित कर दिया गया है और प्रोटोकॉल के अनुसार सेट को फ्यूमिगेट कर दिया गया है और सैनेटाइज भी कर दिया गया है। हम पूरी टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं क्योंकि उनका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं और यह चीज आगे भी सुनिश्चित रखेंगे कि अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी उपायों का पालन किया जा रहा है।’
 
विज्ञापन

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रोजाना ज्यादा हो रहा है। बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में गुरुवार को 20,181 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले दर्ज किए हैं, जिस वजह से स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें