फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने अफसाना खान को बाल पकड़कर घसीटा? इस वीडियो को देख भड़के लोग

Tue, 19 Oct 2021 07:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस घर में रोज नए बवाल देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ घर में चल रहा माइशा अय्यर और ईशान सहगल का लव एंगल फैंस को समझ को नहीं आ रहा है, तो दूसरी तरफ घर में लड़ाई-झगड़ा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिस पर टीवी के सेलिब्रिटीज भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना नहीं, घर में हो रही लड़ाई की वजह से कंटेस्टेंट्स को सलमान खान भी फटकार लगा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी किसी पर कोई असर होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

वायरल हुआ विशाल और अफसाना का वीडियो
इन सबके बीच बिग बॉस 15 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। तो वहीं सेलिब्रिटीज भी अपनी सख्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, विशाल कोटियन अफसाना खान को बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
विज्ञापन

2 of 5
अफसाना खान - फोटो : Instagram
दरअसल, ये वीडियो अफसाना खान के फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, खेल के दौरान विशाल ने अफसाना को उनके बाल पकड़कर घसीटा है। हालांकि, वीडियो में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन ये जरूर देखा जा सकता है कि, विशाल अफसाना को पीछे की तरफ खींच रहे हैं और अफसाना जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। साथ ही विशाल को ऐसा नहीं करने के लिए कह रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अफसाना खान - फोटो : Instagram
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब अफसाना के फैंस का विशाल पर गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया पर लोग विशाल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘अफसाना खान ने विशाल की इस हरकत का मुद्दा नहीं बनाया है। वो चाहतीं तो, सिम्पथी कार्ड खेल सकती थीं।'

4 of 5
Kamya Punjabi
इस वीडियो पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘ओह नहीं, ये वाहियात है। क्यों इसे पॉइंट आउट नहीं किया गया? Shi shi shi @ColorsTV #BiggBoss15।’ बता दें कि, काम्या पंजाबी बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और वह अक्सर कंटेस्टेंट्स के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने इस मामले को पूरी तरह जानने की बात कही है। उन्होंने लिखा है, ‘ये बेहूदा है। कभी कभी हम सिक्के के दूसरे पहलू के बारे में नहीं जानते।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें