फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के समर्थन में उतरीं देवोलीना, बोलीं- घमंड में खुले सांड बनकर घूम रहे बाकी लोग

Fri, 22 Oct 2021 11:25 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 के इस सीजन में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रतीक सहजपाल इस सीजन के एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनका लगभग हर किसी से इस घर में झगड़ा हुआ है। हाल ही में बिग बॉस के घर में खेले गए टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल ने करण कुंद्रा से छीना-झपटी की, जिसके बाद करण कुंद्रा ने प्रतीक को उठाकर पटक दिया। करण कुंद्रा द्वारा किए गए इस बर्ताव के बारे में भले ही बिग बॉस ने करण को कुछ नहीं बोला हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने करण की आलोचना करते हुए प्रतीक को अपना पूरा समर्थन दिया।

सितारों ने किया प्रतीक का समर्थन

घर में मौजूद कंटेस्टेंट से भले ही प्रतीक सहजपाल को कोई समर्थन न मिला हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतीक को खूब ट्रेंड किया और उनका सहयोग किया। इतना ही नहीं गौहर खान, शेफाली बग्गा सहित कई सितारों ने करण कुंद्रा की इस हरकत को गलत बताया और प्रतीक का गेम सही बटाते हुए उनका सहयोग किया। शेफाली और गौहर के बाद अब साथ निभाना साथिया अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी भी प्रतीक के समर्थन में सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
देवोलीना ने कहा प्रतीक जीत रहे हैं सबका दिल

देवोलीना ने प्रतीक के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा, ‘हर दिन के साथ प्रतीक फैंस का दिल जीत रहे हैं और वो घर के असली हीरो हैं। हम सभी जानते हैं कि निशांत भट्ट के अलावा उनके साथ कोई नहीं है और वो अकेले ही गेम खेल रहे हैं। दूसरे घरवाले उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। इसी के साथ देवोलीना ने कहा, ‘अगर प्रतीक ने कुछ इस तरह का व्यवहार करण कुंद्रा के साथ किया होता तो उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया होता’।
 
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
देवोलीना ने कहा नाम के फेम का घमंड है

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसी के साथ घर के कई फेमस सदस्यों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस घर में बाकी सब तो अपने नाम के फेम के घमंड में खुले सांड बनकर घूम रहे हैं’। मैं जानती हूं चाहे कुछ भी हो, लोग प्रतीक को कितना भी गिराना चाहे प्रतीक सहजपाल सिर्फ और सिर्फ शाइन करेंगे’।
 
 

4 of 5
प्रतीक सहजपाल, कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram
कश्मीरा शाह ने भी दिया प्रतीक का साथ

कश्मीरा शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रतीक सहजपाल के लिए बहुत ही बुरा लग रहा है। कुछ तो करने की जरूरत है। अलग-अलग लोगों के लिए कैसे अलग-अलग नियम हो सकते हैं। मुझे इस शो से बहुत प्यार है और मैं चाहती हूं बिग बॉस इस बात को एक्सप्लेन करें। प्रतीक जिस तरह से गेम खेल रहा है मुझे वो बहुत ही पसंद आ रहा है’।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
तेजस्वी ने किया करण को सपोर्ट

तेजस्वी लगातार करण का बचाव करती हुईं और जय से बहस करती हुईं दिखाई दी। तेजस्वी ने कहा, ‘इसे खुद का बचाव करना कहते हैं, हम दंगल में यही करते हैं। वो उस पर चढ़ रहा था तो करण ने खुद का बचाव किया। तेजस्वी ने प्रतीक से ये भी कहा इसको दोबारा छूना नहीं, नहीं तो मैं चढ़ जाऊंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें